जरुआखेड़ा-बांदरी मार्ग हादसे में 22 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार की मौत के बाद परिजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे को झंडापुर के पास सागर–बीना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। परिजन एक युवक पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई और आर्थिक सहायता, नौकरी की मांग कर रहे थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे जाम समाप्त कर दिया गया।