गौनहा: इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा परसौनी मौजे टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा परसौनी मौजे टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया निवासी चंद्रभूषण प्रसाद ने मौजे निवासी राम जी राउत और बैजनाथ पटेल को नामजद किया है। दर्ज केस में बताया है कि मेरा मौजे टोला गांव में दास्तावेजी खेत है जिसपर दोनों व्यक्ति ताजबरदस्ती जोत आबाद कर रहे थे।