बदायूं: हरियाणा के हिसार जिले के कुंदनापुर गांव में बिजली के पोल से बदायूं के खेड़ादासपुर गांव के ठेकेदार की गिरकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 3, 2024 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के खेड़ादासपुर गांव निवासी 35 वर्षीय वीरपाल 8-9 माह से हरियाणा के हिसार जिले के कुंदनापुर में ठेकेदारी पर पोल लगा रहा था। वीरपाल बिजली के पोल पर चढ़कर एंगल कस रहा था, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।