बदायूं: मंच पर रोने का वीडियो वायरल होने पर बदायूं क्लब में संघमित्रा ने कहा- संघमित्रा कमजोर नहीं है जो टिकट कटने पर रोए
Budaun, Budaun | Apr 2, 2024 बदायूं क्लब में मंगलवार को मंच पर रोने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि संघमित्रा कमजोर नहीं है जो टिकट कटने पर रोए। साथ ही बीजेपी सांसद ने दावा किया कि मंत्री गुलाबो देवी राजा दशरथ की कहानी सुना रही थी, जिसकी वजह से मैं भावुक हो गईं थीं।