बदायूं: सांसद संघमित्रा मौर्य को टिकट ना देकर BJP ने मातृशक्ति की अनदेखी की है : सपा नेता आदित्य यादव
Budaun, Budaun | Apr 3, 2024 बदायूँ में सपा नेता आदित्य यादव ने बुधवार को कहा कि सांसद संघमित्रा का वीडियो आया था, जिसमें वह काफी भावुक और चिंतित दिख रही थीं। निश्चित ही भावुक होने की कई वजह हैं। उसमें से एक यह भी है कि बीजेपी ने इस देश की आधी आबादी जो हमारी मातृशक्ति है उसे अनदेखा किया है।