Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 अगस्त 2026 आज दिनांक 13 अगस्त 26 को वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग की वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुशंसित योजनाओं को ई-पंचायत पोर्टल पर प्रविष्टि के अनुमोदन पर विचार-विमर्श के लिए जिला परिषद की सामान्य बैठक माननीय अध्यक्षा जिला परिषद बक्सर की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। इस बैठक में सभी सदस्यों से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपने क्षेत्र अंतर्गत अनुशंसित योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही बैठक में सदस्यों के द्वारा अन्य जन समस्याओं यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण सड़क, बिजली इत्यादि के अतिरिक्त जिला परिषद् के माध्यम से क्रियान्वित की गई लाईब्रेरी बिना सदस्यों की अनुशंसा के उनके क्षेत्र में कराने तथा इसकी निविदा प्रक्रिया सहित विद्यालय में सार्वजनिक पुस्तकालय की उपयुक्तता का जाँच कराने का मांग किया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 13, 2026

MORE NEWS

लोग बोले ‘तुमसे नहीं होगा’… उसने कहा ‘देखते जाओ!’ 

बेकार कहलाने से लेकर अपने रास्ते खुद बनाने तक की कहानी है रोहित दुबे की कविता.

न किसी का सहारा, न किसी के आगे झुकने की आदत. अपने दम पर लड़ना, मेहनत करना और स्वाभिमान के साथ जीना ही असली जीत है. 

सफर अभी खत्म नहीं हुआ है… असली कहानी तो अभी बाकी है! 

#RohitDubey #GenZMotivation #स्वाभिमान #मेहनत #संघर्ष अपनेदमपर MotivationDaily HindiPoetry ViralReels Trending BuxarTopNews ReelsViral Inspiration SelfRespect

लोग बोले ‘तुमसे नहीं होगा’… उसने कहा ‘देखते जाओ!’ बेकार कहलाने से लेकर अपने रास्ते खुद बनाने तक की कहानी है रोहित दुबे की कविता. न किसी का सहारा, न किसी के आगे झुकने की आदत. अपने दम पर लड़ना, मेहनत करना और स्वाभिमान के साथ जीना ही असली जीत है. सफर अभी खत्म नहीं हुआ है… असली कहानी तो अभी बाकी है! #RohitDubey #GenZMotivation #स्वाभिमान #मेहनत #संघर्ष अपनेदमपर MotivationDaily HindiPoetry ViralReels Trending BuxarTopNews ReelsViral Inspiration SelfRespect

Buxar, Buxar | Aug 13, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर किला मैदान, बक्सर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को पूर्वाहन 08:45 बजे जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा किला मैदान में संयुक्त रूप से परेड के पूर्वाभ्यास एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया तथा परेड में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के मार्च-पास्ट, अनुशासन, कदमताल, वेशभूषा एवं समन्वय का अवलोकन किया। अधिकारियों ने परेड की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

किला मैदान में मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर मंच, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण प्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। 

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। अतः समारोह की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

जिला जनसंपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर किला मैदान, बक्सर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को पूर्वाहन 08:45 बजे जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा किला मैदान में संयुक्त रूप से परेड के पूर्वाभ्यास एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया तथा परेड में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के मार्च-पास्ट, अनुशासन, कदमताल, वेशभूषा एवं समन्वय का अवलोकन किया। अधिकारियों ने परेड की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। किला मैदान में मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर मंच, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण प्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। अतः समारोह की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जिला जनसंपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 13, 2026

शहर में सफाई के लिए नप पदाधिकारी की मजदूरों से बातचीत, कल से काम पर लौटने की उम्मीद

शहर में सफाई के लिए नप पदाधिकारी की मजदूरों से बातचीत, कल से काम पर लौटने की उम्मीद

Buxar, Buxar | Aug 13, 2026