बाह: पिनाहट में पुत्र रत्न की प्राप्ति पर पटाखे चलाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद
पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मार गोपाल सागर कुआं में पुत्र रत्न की प्राप्ति पर पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और कहासुनी तक पहुंच गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपनी रंगबाजी दिखाने के लिए राजस्थान से कुछ युवकों को बुला लिया।