तिर्वा: पिपरौली गांव में बुलडोजर के सामने लेटकर अतिक्रमण हटाने का विरोध, वीडियो हुआ वायरल
Tirwa, Kannauj | Aug 12, 2026 पिपरौली गांव में सरकारी चक मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम के सामने कब्जाधारियों ने विरोध किया। भदौसी निवासी राजनारायण तिवारी ने खेत तक जाने वाले चक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जांच में अभिलेखों में 17 कड़ी का चक मार्ग दर्ज मिला। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस के साथ मौके पर नापजोख कर मार्ग चिन्हित किया।