शिवपुरी नगर: किसान सेवा संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, यातायात पुलिस पर डराने और वसूली का आरोप लगाया
शिवपुरी शहर के कृषि उपज मंडी पिपरसमा में अनाज लेकर आने वाले किसानों ने यातायात पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अशोक परिहार के नेतृत्व में आज शनिवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को एक शिकायती पत्र सौंपा गया है, जिसमें बताया गया कि फोरलेन हाईवे पर चेकिंग के नाम पर किसानों को परेशान कर उनसे अवैध वसूली की जा रही है।