धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बीती रात एक दंतैल हाथी के अचानक बस्ती में पहुंच जाने से लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार झुंड से बिछड़ा हाथी रात लगभग 2 बजे रुअशोल की ओर से नरसिंहगढ़ बस्ती में घुसा और घरों के पास से गुजरते हुए रेलवे लाइन की ओर चला गया। एक घर के सीसीटीवी कैमरे में हाथी की तस्वीर कैद होने के बाद घटना की पुष्टि हुई।