गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 18 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया, 25 हजार का जुर्माना
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर 18 सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है।इसके साथ ही इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इन पर 2025 बैच के जूनियर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।