धोरैया: बहुउद्देशीय सभागार, धोरैया में जनगणना को लेकर दूसरे बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Dhuraiya, Banka | Apr 17, 2026 बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में जनगणना 2027 को लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे से दूसरे बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ. प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में पहले दिन विभिन्न केंद्रों पर प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.दूसरे बैच में उच्च विद्यालय धोरैया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोरैया आदि जगहों पर हुआ.