बीकानेर: रेल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
बीकानेर में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और रेलवे अवसंरचना कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया कि मनहेरू-भिवानी, रतनगढ़-चूरू तथा चूरू-दूध