गोह: अमारी के रघुनाथ विगहा से 20 हजार नगदी समेत 2.5 लाख रुपये की जेवरात हुई चोरी
Goh, Aurangabad | Jul 21, 2026 बीती रात उपहारा थाना क्षेत्र के अमारी टोले के रघुनाथ विगहा में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित रामाधार यादव ने बताया कि घटना जानकारी तब मिली जब रात्रि करीब 2 बजे मेरी बहू किसी जरूरी काम से जगी थीं। उसने देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।