सिसई: महुआ डीपा फ्लाईओवर के पास सड़क दुर्घटना में छारदा के तीन युवक घायल
Sisai, Gumla | Feb 23, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे में महुआ डीपा फ्लाईओवर के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार छारदा के तीन युवक प्रदीप उरांव मनु उराव,बलजीत उरांव घायल हो गए।घायल प्रदीप उरांव ने रविवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग सिसई से डाढ़ा जा रहे थे।पिकअप वाहन से उनकी बाइक जा टकराई। जिससे तीनों वहीं पर गिर गए व घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।