सहसपुर लोहारा: पिपरिया के भारत माता चौक में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल, पिपरिया अस्पताल में भर्ती
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का हैं। जहाँ पिपरिया के भारत माता चौक में मंगलवार कि रात 09 बजे तेज रफ़्तार बाइक सवार व्यक्ति अपने बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 कि टीम ने पिपरिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया हैं।