मोतिहारी: बनकट चेक पोस्ट बैरिया वार्ड नंबर 41 में छापेमारी, देसी नेपाली कस्तूरी शराब और तीन गैलन स्प्रिट के साथ 3 गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले में जहरीली शराब पीने से लगभग सात व्यक्तियों की मौत मामले के बाद उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई में जूट गयी है और सफलताएं हासिल कर रही है। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र बनकट चेक पोस्ट बैरिया वार्ड नंबर 41 में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी नेपाली कस्तूरी शराब और तीन गैलन स्प्रिट के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है