जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास लुअठहाँ, मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के क्रम में छात्रावासी छात्रों के कमरों एवं प्रांगण के साफ-सफाई का जायजा लिया गया तथा छात्रावास के पिछले भाग में उपज गए जंगल-झाड़ी की यथाशीघ्र साफ-सफाई करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पर्याप्त मात्रा में पंखा एवं अग्निशामक यंत्र आदि की व्यवस्था कराने के साथ साथ शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा , सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संतोष कुमार पांडे उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar
BC.EBC Welfare Department
8 views | East Champaran, Bihar | Jul 27, 2026