दतिया नगर: जिला अस्पताल स्थित दतिया मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में मनाया गया अग्नि सुरक्षा सप्ताह
जिला अस्पताल स्थित दतिया मेडिकल कॉलेज के नवीन ओपीडी भवन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन