खबर अयोध्या से रामनगरी अयोध्या में क्रीड़ा भारती द्वारा रविवार सुबह 5:00 बजे आयोजित “रन फॉर राम” कार्यक्रम ने आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। 14 कोसी परिक्रमा पथ पर आयोजित इस दौड़ में देशभर से आए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। 2100 मीटर से लेकर 42 किलोमीटर तक की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं।