हज़ारीबाग: हजारीबाग ब्रह्म समाज में श्रद्धा और नवजागरण का माघ उत्सव
हजारीबाग के ऐतिहासिक ब्रह्म समाज में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ माघ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च ब्रह्म को नमन करते हुए शास्त्रों का पाठ और ब्रह्म संगीत का गायन हुआ। कोलकाता से आए आचार्य सुप्रतिम चक्रवर्ती ने ईश्वर आराधना का संचालन किया। उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना, सामाजिक पुनर्जागरण और शिक्षा में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कोलकाता और हजारीबाग के कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बन गया।