हज़ारीबाग: लाखों की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कपका गांव से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार युवक नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाला है। घेराबंदी के दौरान आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।