कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से अनाज वितरण, ग्रीन कार्ड के माध्यम से चावल वितरण, सोना-सभरन धोती-साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना, नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना शामिल है।