Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस आयुक्त श्री कुमार ने इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश -------- एआई आधारित इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश ------- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, हेलमेट अभियान और अतिक्रमण हटाने पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक स्मार्ट सिटी कार्यालय भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक से पहले कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस आयुक्त श्री कुमार ने इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा इसे और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के लिए AI आधारित तकनीकों के उपयोग के निर्देश दिए । उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने पर बल दिया। बैठक में जिले के चिन्हित 16 ब्लैक स्पॉट की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 1250 चौराहा, हबीबगंज, 1100 क्वार्टर तथा व्यापम - तरुण पुष्कर क्षेत्र में सुधार कार्य प्रगति पर हैं। कलेक्टर ने गोविंदपुरा, ट्रेनिंग सेंटर एवं आईएसबीटी क्षेत्र के कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा अन्य स्वीकृत लेफ्ट टर्न निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू करने तथा मुख्य मार्गों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस, संबंधित एसडीएम एवं नगर निगम को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि जिले में अब तक 174 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 110 मामलों को स्वीकृति प्रदान कर पात्र हितग्राहियों को राहत राशि वितरित की जा चुकी है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं एनआईसी के बेहतर समन्वय के साथ शेष मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। शहर के मल्टीप्लेक्स एवं सिनेप्लेक्स में हेलमेट उपयोग संबंधी लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आईटीएमएस के माध्यम से चयनित अवसरों पर हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप स्थानीय रेस्टोरेंट के कूपन प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी शासकीय विभागों में विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शत-प्रतिशत हेलमेट उपयोग सुनिश्चित करेंगे। पुलिस एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएंगे। पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिले के प्रमुख चौराहों पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग तथा मानक अनुरूप स्पीड ब्रेकर का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाए। बैठक में नादरा बस स्टैंड को नवीन बस स्टैंड परिसर में स्थानांतरित करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट सुधार, इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का प्रभावी संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना, गोल्डन ऑवर के दौरान दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना तथा बिना हेलमेट, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध आईटीएमएस आधारित सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी। ‘राहवीर’ जैसी सड़क सुरक्षा पहलों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों एवं आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

25 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

MORE NEWS

सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री कुमार ने किया संयुक्त निरीक्षण

पॉलिटेक्निक से बागसेवनिया चौराहे तक देखीं यातायात व्यवस्थाएं, लेफ्ट टर्न को सुव्यवस्थित करने के दिए निर्देश

        भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का सघन निरीक्षण किया गया। इस संयुक्त भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी मार्ग तथा बागसेवनिया चौराहे पर पहुँचकर धरातलीय स्थिति का जायजा लिया।

*लेफ्ट टर्न को बाधारहित बनाने पर विशेष बल*

       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न चौराहों पर 'लेफ्ट टर्न' (बाएं मोड़) को पूरी तरह बाधारहित और व्यवस्थित करने के  निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौराहों पर वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए आवश्यक  सुधार किए जाएं, जिससे व्यस्ततम समय  के दौरान भी यातायात अवरुद्ध न हो। इसके साथ ही उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग, आवश्यक संकेतक (Signages) और यातायात नियमों के पालन हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

    कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नरश्री कुमार ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र और डिपो चौराहे का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और यातायात पुलिस के आपसी समन्वय से इन चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर अविलंब सुधार कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर निगम, स्मार्ट सिटी, राजस्व एवं यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#bhopal

सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री कुमार ने किया संयुक्त निरीक्षण पॉलिटेक्निक से बागसेवनिया चौराहे तक देखीं यातायात व्यवस्थाएं, लेफ्ट टर्न को सुव्यवस्थित करने के दिए निर्देश भोपाल शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का सघन निरीक्षण किया गया। इस संयुक्त भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी मार्ग तथा बागसेवनिया चौराहे पर पहुँचकर धरातलीय स्थिति का जायजा लिया। *लेफ्ट टर्न को बाधारहित बनाने पर विशेष बल* निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न चौराहों पर 'लेफ्ट टर्न' (बाएं मोड़) को पूरी तरह बाधारहित और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौराहों पर वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे व्यस्ततम समय के दौरान भी यातायात अवरुद्ध न हो। इसके साथ ही उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग, आवश्यक संकेतक (Signages) और यातायात नियमों के पालन हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नरश्री कुमार ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र और डिपो चौराहे का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और यातायात पुलिस के आपसी समन्वय से इन चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर अविलंब सुधार कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर निगम, स्मार्ट सिटी, राजस्व एवं यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर चल रही फ़ैक्ट्री को किया सील

राजधानी भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (ईंटखेड़ी) में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।  टीम ने नियमों का उल्लंघन कर अमानक परिस्थितियों में संचालित हो रही बेकरी और मिठाई निर्माण इकाई 'बी.के. फूड प्रोडक्ट्स' (B.K. Food Products) पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर भारी अनियमितताएं और गंदगी पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आगामी आदेश तक परिसर को तत्काल प्रभाव से बंद (सील) कर दिया है।

लाइसेंस कहीं का, काम कहीं और!

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आज दोपहर करीब 4:00 बजे टीम (जिसमें मुख्या. खाद्य सुरक्षा अधिकारी  शिवराज पावक  भोपाल और महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना सक्सेना शामिल थे ) जांच के लिए प्लॉट नंबर 96, अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची।

जांच के दौरान जब फ़ैक्ट्री के प्रभारी इंद्र कुकेरेजा (पिता श्री रमेश कुकेरेजा) से FSSAI लाइसेंस मांगा गया, तो उन्होंने जो लाइसेंस (नंबर 11423010000136) दिखाया, वह उस पते के लिए वैध नहीं था। लाइसेंस पर 'किसान मार्केट, शॉप नं. 04, लाम्बाखेड़ा, बैरसिया रोड, भोपाल' का पता दर्ज था, जबकि पिछले एक महीने से अवैध रूप से इस निर्माण कार्य को अचारपुरा में शिफ्ट कर चलाया जा रहा था।

बारिश के मौसम में खुले में बन रहे थे कुकीज और गुलाब जामुन
निरीक्षण के दौरान फ़ैक्ट्री के भीतर का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। बारिश के इस सीजन में मानवीय उपयोग के लिए तैयार किए जा रहे कुकीज, गुलाब जामुन, क्रीमरोल और क्रीम बिस्कुट जैसी खाद्य सामग्रियां बिल्कुल खुली और असुरक्षित अवस्था में रखी पाई गईं, जिससे उनमें संक्रमण का भारी खतरा था।

जांच में सामने आईं ये गंभीर कमियां:

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के शेड्यूल-4 (Schedule-4) का उल्लंघन करते हुए फ़ैक्ट्री में कई गंभीर खामियां पाई गईं:
टाइल्स और पेस्ट कंट्रोल गायब: निर्माण स्थल की दीवारों पर जरूरी टाइल्स नहीं लगी थीं। इसके अलावा मौके पर न तो कोई पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट मिला और न ही कीट प्रबंधन (Pest Management) की कोई व्यवस्था थी।
कर्मचारियों का मेडिकल अनफिट: फ़ैक्ट्री में काम कर रहे 6 महिला और 5 पुरुष श्रमिकों (कुल 11 वर्कर्स) में से किसी का भी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र (Health Medical Certificate) नहीं पाया गया।

शाकाहारी-मांसाहारी सामग्री एक साथ: सबसे गंभीर लापरवाही यह दिखी कि अंडों का रखरखाव (Storage) सीधे वेज (शाकाहारी) खाद्य सामग्री के साथ ही सटाकर किया जा रहा था। 

मेड़ा, अंकल जी जामुन, कुकीज़, के सैंपल लेकर परिसर को किया बंद

मौके पर मौजूद साथी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों के कानूनी नमूने (Samples) लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अधिनियम के मानकों का पालन न करने और जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के कारण, शिवराज पावक मुख्या.खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा गवाहों और खाद्य कारोबारी के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया और अग्रिम आदेश तक फ़ैक्ट्री परिसर को पूरी तरह से बंद (सील) कर दिया गया है।

जिले में बिना लाइसेंस चालित पाये जाने वाली सभी खाद्य निर्माता यूनिट पर कठोर कारवाही करते हुए बंद कराया जाएगा ,,, सभी लाइसेंस लेकर ही कार्य करे। 

शिवराज पावक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोपाल

CM Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Bhopal

भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर चल रही फ़ैक्ट्री को किया सील राजधानी भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (ईंटखेड़ी) में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने नियमों का उल्लंघन कर अमानक परिस्थितियों में संचालित हो रही बेकरी और मिठाई निर्माण इकाई 'बी.के. फूड प्रोडक्ट्स' (B.K. Food Products) पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर भारी अनियमितताएं और गंदगी पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आगामी आदेश तक परिसर को तत्काल प्रभाव से बंद (सील) कर दिया है। लाइसेंस कहीं का, काम कहीं और! खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आज दोपहर करीब 4:00 बजे टीम (जिसमें मुख्या. खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक भोपाल और महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना सक्सेना शामिल थे ) जांच के लिए प्लॉट नंबर 96, अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। जांच के दौरान जब फ़ैक्ट्री के प्रभारी इंद्र कुकेरेजा (पिता श्री रमेश कुकेरेजा) से FSSAI लाइसेंस मांगा गया, तो उन्होंने जो लाइसेंस (नंबर 11423010000136) दिखाया, वह उस पते के लिए वैध नहीं था। लाइसेंस पर 'किसान मार्केट, शॉप नं. 04, लाम्बाखेड़ा, बैरसिया रोड, भोपाल' का पता दर्ज था, जबकि पिछले एक महीने से अवैध रूप से इस निर्माण कार्य को अचारपुरा में शिफ्ट कर चलाया जा रहा था। बारिश के मौसम में खुले में बन रहे थे कुकीज और गुलाब जामुन निरीक्षण के दौरान फ़ैक्ट्री के भीतर का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। बारिश के इस सीजन में मानवीय उपयोग के लिए तैयार किए जा रहे कुकीज, गुलाब जामुन, क्रीमरोल और क्रीम बिस्कुट जैसी खाद्य सामग्रियां बिल्कुल खुली और असुरक्षित अवस्था में रखी पाई गईं, जिससे उनमें संक्रमण का भारी खतरा था। जांच में सामने आईं ये गंभीर कमियां: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के शेड्यूल-4 (Schedule-4) का उल्लंघन करते हुए फ़ैक्ट्री में कई गंभीर खामियां पाई गईं: टाइल्स और पेस्ट कंट्रोल गायब: निर्माण स्थल की दीवारों पर जरूरी टाइल्स नहीं लगी थीं। इसके अलावा मौके पर न तो कोई पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट मिला और न ही कीट प्रबंधन (Pest Management) की कोई व्यवस्था थी। कर्मचारियों का मेडिकल अनफिट: फ़ैक्ट्री में काम कर रहे 6 महिला और 5 पुरुष श्रमिकों (कुल 11 वर्कर्स) में से किसी का भी स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र (Health Medical Certificate) नहीं पाया गया। शाकाहारी-मांसाहारी सामग्री एक साथ: सबसे गंभीर लापरवाही यह दिखी कि अंडों का रखरखाव (Storage) सीधे वेज (शाकाहारी) खाद्य सामग्री के साथ ही सटाकर किया जा रहा था। मेड़ा, अंकल जी जामुन, कुकीज़, के सैंपल लेकर परिसर को किया बंद मौके पर मौजूद साथी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों के कानूनी नमूने (Samples) लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिनियम के मानकों का पालन न करने और जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के कारण, शिवराज पावक मुख्या.खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा गवाहों और खाद्य कारोबारी के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया और अग्रिम आदेश तक फ़ैक्ट्री परिसर को पूरी तरह से बंद (सील) कर दिया गया है। जिले में बिना लाइसेंस चालित पाये जाने वाली सभी खाद्य निर्माता यूनिट पर कठोर कारवाही करते हुए बंद कराया जाएगा ,,, सभी लाइसेंस लेकर ही कार्य करे। शिवराज पावक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोपाल CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

6 जुलाई को खानूगांव में होगी बाढ़ प्रबंधन की मॉकड्रिल

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा; जलभराव रोकने, संवेदनशील जलस्रोतों की सुरक्षा और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

        बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडे ने आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  बैठक में बताया गया कि 6 जुलाई को खानूगांव में बाढ़ प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री पांडे ने मॉक ड्रिल के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास आपदा की वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की विशेष सफाई के निर्देश

  अपर कलेक्टर श्री पांडे ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए ड्रेनेज सिस्टम तथा प्रमुख नालों की युद्धस्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, नाव, लाइफ जैकेट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निगम एवं एसडीआरएफ की बचाव टीमों को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संसाधनों सहित तैनात रखने तथा सभी नियंत्रण कक्षों को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।

जलस्रोतों पर सुरक्षा जाली और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं

    वर्षाकाल में पर्यटकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपर कलेक्टर ने केरवा डैम,कलियासोत, अमरगढ़, महादेव पानी सहित जिले के अन्य संवेदनशील जलस्रोतों एवं पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। 

 उन्होंने गहरी खाइयों एवं जलस्रोतों के समीप सुरक्षा जाली लगाने, चेतावनी सूचक बोर्ड स्थापित करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वर्षाकाल में जलस्रोतों पर विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। 

हर एसडीएम अपने क्षेत्र में गठित करेंगे आपदा प्रबंधन टीम

       बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पित आपदा प्रबंधन टीमों का गठन करें तथा विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाई जाए, ताकि न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके।
जर्जर भवनों, बंद खदानों और कोचिंग संस्थानों पर विशेष निगरानी जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपर कलेक्टर श्री पांडे ने नगरीय निकायों को जिले के जर्जर एवं खतरनाक भवनों की सूची तैयार कर आवश्यकतानुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़ी खदानों के चारों ओर सुरक्षित फेंसिंग कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

       बैठक में कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कोचिंग संस्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

             बैठक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#bhopal #NDRF #SDRF #DDMA #DisasterPreparedness#disastermanagementement#DisasterRelief

6 जुलाई को खानूगांव में होगी बाढ़ प्रबंधन की मॉकड्रिल मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा; जलभराव रोकने, संवेदनशील जलस्रोतों की सुरक्षा और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडे ने आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 6 जुलाई को खानूगांव में बाढ़ प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री पांडे ने मॉक ड्रिल के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास आपदा की वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की विशेष सफाई के निर्देश अपर कलेक्टर श्री पांडे ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए ड्रेनेज सिस्टम तथा प्रमुख नालों की युद्धस्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, नाव, लाइफ जैकेट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निगम एवं एसडीआरएफ की बचाव टीमों को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संसाधनों सहित तैनात रखने तथा सभी नियंत्रण कक्षों को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए। जलस्रोतों पर सुरक्षा जाली और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं वर्षाकाल में पर्यटकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपर कलेक्टर ने केरवा डैम,कलियासोत, अमरगढ़, महादेव पानी सहित जिले के अन्य संवेदनशील जलस्रोतों एवं पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गहरी खाइयों एवं जलस्रोतों के समीप सुरक्षा जाली लगाने, चेतावनी सूचक बोर्ड स्थापित करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वर्षाकाल में जलस्रोतों पर विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। हर एसडीएम अपने क्षेत्र में गठित करेंगे आपदा प्रबंधन टीम बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पित आपदा प्रबंधन टीमों का गठन करें तथा विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाई जाए, ताकि न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। जर्जर भवनों, बंद खदानों और कोचिंग संस्थानों पर विशेष निगरानी जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपर कलेक्टर श्री पांडे ने नगरीय निकायों को जिले के जर्जर एवं खतरनाक भवनों की सूची तैयार कर आवश्यकतानुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़ी खदानों के चारों ओर सुरक्षित फेंसिंग कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कोचिंग संस्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #bhopal #NDRF #SDRF #DDMA #DisasterPreparedness#disastermanagementement#DisasterRelief

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026