बाजपट्टी में राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित
बाजपट्टी प्रखंड स्थित रामजानकी विवाह भवन में रविवार को महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया. "संवाद से समाधान तक" कार्यक्रम के तहत आयोजित इस समारोह में प्रत्याशी के प्रतिनिधि डॉ. विनायक गौतम मौजूद रहे.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुकेश कुमार यादव, आफताब आलम मिंटू, इस्तेयाक अंसारी, बिंदु ठाकुर, कमाल अहमद उर्फ कल्लू, अजीत सिंह, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव आजाद, जहांगीर हसन, मुरली मनोहर, जाकिर अंसारी, श्याम बाबू चौधरी, जीवर राय, दिनेश राय और अभिराम पांडे सहित कई प्रमुख लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान स्नातक मतदाताओं के मुद्दों पर गहन चर्चा करते हुए प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की गई.
#सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #सीतामढ़ी_प्राइम_न्यूज़ #फोटो #SitamarhiNews #Sitamarhi #Bajpatti #RJD #Mahagathbandhan #BiharNews #TrendingNews #BreakingNews #LocalNews #BiharPolitics