दुर्गा पूजा को लेकर बाजपट्टी थाने में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश
बाजपट्टी थाना परिसर में दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और आम लोगों से भी सहयोग की उम्मीद है.
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी समितियां प्रशासन द्वारा तय रूट चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन करेंगी और डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.
मौके पर बीडीओ वरुण केतन, मुखिया अनुज कुमार उर्फ राजू, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह, राजेश चौधरी, मौज लाल शर्मा, सुजीत कुमार, प्रवीण चौधरी, रामकिशोर सहित कई पूजा समितियों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे.
#SitamarhiPrimeNews #photooftheday #Facebookpost #photography #BajpattiNews #SitamarhiNews #BiharNews #DurgaPuja2026 #NavratriSpecial #BreakingNewsHindi #ViralNews #BiharPolice #PeaceCommittee #LocalNews #TrendingNow