गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: मेडिकल छात्रा का AI से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्राथमिकी दर्ज
गया के एक मेडिकल संस्थान की GNM छात्रा का AI से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।इस मामले में मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे बताया कि छात्रा की तस्वीर को AI के जरिए आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर पोस्ट किया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।