Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

रेवाड़ी की #शिक्षिका मनीषा मित्तल#शिमला के स्कूल परिसर में गोली मारकर हत्या#संपत्ति विवाद की जांच तेज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में रेवाड़ी की रहने वाली शिक्षिका एवं स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल (41) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने स्कूल परिसर में ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मनीषा मित्तल संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल का संचालन कर रही थीं। सूचना मिलते ही संजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल के साथ स्कूल और पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हत्या से पहले मनीषा ने एक वीडियो जारी कर भाई पर धमकियां देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मनीषा की शादी करीब 18 वर्ष पहले रेवाड़ी के डॉ. सुभाष से हुई थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी है। पिछले करीब एक वर्ष से वह बेटी के साथ अलग रह रही थीं, जबकि उनके पति सरकारी आवास में रह रहे थे। मृतका के पति डॉ. सुभाष का आरोप है कि संपत्ति विवाद के कारण मनीषा को लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया हो सकता है। उनका कहना है कि पहले भी मनीषा पर हमले किए जा चुके थे। हत्या से पहले सामने आए वीडियो में मनीषा मित्तल ने दावा किया था कि माता-पिता के निधन के बाद वह स्कूल की एक्टिंग प्रेसिडेंट बनी थीं, लेकिन उनके भाई ने उनके अधिकारों को चुनौती दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, फीस विवाद और संपत्ति को लेकर लगातार तनाव रहने की बात कही थी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी परेशान किया जा रहा है। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने रेवाड़ी और शिमला दोनों क्षेत्रों के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Rewari, Rewari | Jun 14, 2026

MORE NEWS

सशक्त भारत का निर्माण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने- सांसद सतीश पूनिया
-विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ जैन मंदिर सभागार में
-केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
भाजपा के प्रांतीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा है कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी। आज उस रैली को 12 साल से अधिक समय हो चुका है और तभी से श्री नरेंद्र मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करते आ रहे हैं।
सांसद सतीश पूनिया आज नासिया रोड पर जैन मंदिर के सभागार में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस सम्मेलन में जिला के पंचायत प्रतिनिधि और नगर पार्षद शामिल हुए। सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देश हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया, उसी तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों का पालन कर रहे हैं।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 56 करोड़ नए उपभोक्ता बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे इन खातों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ परिवारों को रहने के लिए छत मिली। देश में राजमार्गों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। अब तक 7 लाख किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जब कभी आतंकवादियों ने सिर उठाने की कोशिश की, केंद्र की सरकार ने उनका माकूल जवाब दिया है। भारत आज अपने सैन्य उपकरण ना केवल खुद बना रहा है, बल्कि 25 देशों को निर्यात भी कर रहा है।
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आज दुनिया के दूसरे देश जहां युद्ध में उलझे हुए हैं, भारत शांति की राह पर चलते हुए उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आम जन के हित को ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली योजनाएं लागू की हैं। उदाहरण के तौर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 75 वंदे भारत ट्रेन चलाना, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न वितरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आदि।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं हर एक वर्ग के लिए प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की योजनाएं शुरू की हैं। सबका साथ सबका विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से चलाई जा रही इन योजनाओं का देश के हर घर को लाभ मिल रहा है। सम्मेलन के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद ने मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोसली के विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, डा. सतीश खोला व अन्य लोग मौजूद रहे

सशक्त भारत का निर्माण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने- सांसद सतीश पूनिया -विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ जैन मंदिर सभागार में -केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। भाजपा के प्रांतीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा है कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी। आज उस रैली को 12 साल से अधिक समय हो चुका है और तभी से श्री नरेंद्र मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करते आ रहे हैं। सांसद सतीश पूनिया आज नासिया रोड पर जैन मंदिर के सभागार में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस सम्मेलन में जिला के पंचायत प्रतिनिधि और नगर पार्षद शामिल हुए। सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देश हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया, उसी तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों का पालन कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 56 करोड़ नए उपभोक्ता बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे इन खातों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ परिवारों को रहने के लिए छत मिली। देश में राजमार्गों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। अब तक 7 लाख किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जब कभी आतंकवादियों ने सिर उठाने की कोशिश की, केंद्र की सरकार ने उनका माकूल जवाब दिया है। भारत आज अपने सैन्य उपकरण ना केवल खुद बना रहा है, बल्कि 25 देशों को निर्यात भी कर रहा है। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आज दुनिया के दूसरे देश जहां युद्ध में उलझे हुए हैं, भारत शांति की राह पर चलते हुए उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आम जन के हित को ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली योजनाएं लागू की हैं। उदाहरण के तौर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 75 वंदे भारत ट्रेन चलाना, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न वितरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आदि। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं हर एक वर्ग के लिए प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की योजनाएं शुरू की हैं। सबका साथ सबका विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से चलाई जा रही इन योजनाओं का देश के हर घर को लाभ मिल रहा है। सम्मेलन के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद ने मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोसली के विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, डा. सतीश खोला व अन्य लोग मौजूद रहे

Rewari, Rewari | Jun 15, 2026

रेवाड़ी शहर का हाल बेहाल जगह - जगह सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से जनता है परेशान,,,
 पानी की सप्लाई में आ रहा है सीवरेज का गंदा पानी,,,
मोहल्ला छिपटवाड़ा में सतनारायण मंदिर के नल से आता हुआ पब्लिक हेल्थ का पानी,,,
सीवरेज की परेशानी के कारण जनता (जगन गेट चौकी के पीछे ) अपने निजी कोश से करवा रही सीवरेज का कार्य ,,,,
यह तस्वीरें हैं वार्ड नंबर सोलह कि,,,

रेवाड़ी शहर का हाल बेहाल जगह - जगह सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से जनता है परेशान,,, पानी की सप्लाई में आ रहा है सीवरेज का गंदा पानी,,, मोहल्ला छिपटवाड़ा में सतनारायण मंदिर के नल से आता हुआ पब्लिक हेल्थ का पानी,,, सीवरेज की परेशानी के कारण जनता (जगन गेट चौकी के पीछे ) अपने निजी कोश से करवा रही सीवरेज का कार्य ,,,, यह तस्वीरें हैं वार्ड नंबर सोलह कि,,,

Rewari, Rewari | Jun 15, 2026

रेवाड़ी में भाजपा पार्षद ने खोली पोल # वीडियो वायरल # अधिकारियों से लगाई गुहार

रेवाड़ी में भाजपा पार्षद ने खोली पोल # वीडियो वायरल # अधिकारियों से लगाई गुहार

Rewari, Rewari | Jun 14, 2026