रसूलाबाद: सीएचसी रसूलाबाद मार्ग पर खुला गड्ढा हादसों को दे रहा दावत, एंबुलेंस निकलने में हो रही परेशानी
रसूलाबाद कस्बे में सीएचसी जाने वाले मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच खुदा गड्ढा सीएचसी आवागमन के लिए मुसीबत बन गया है। गड्ढे के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इसे ठीक कराने की कोई ठोस पहल नहीं की गई