बीरपुर: मैदा बभनगामा बहियार में गेहूं की फसल क्षति मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
हामोडीह निवासी राम बालक यादव द्वारा दूसरे पक्ष के चंदन कुमार सहित कुल आठ लोगों पर करीब 20 बीघा में लगी गेहूं की फसल में केमिकल डालकर क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वही थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए है।