बीरपुर: बीरपुर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह पूर्वक की गई सरस्वती पूजा, बरैपूरा में वसंत पंचमी पर लगा मेला
बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। विभिन्न पंचायत के गांवों में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूजा पंडाल में स्थापित कर पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी ओर बरैपूरा बसहा स्थान में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। पुजा अर्चना को सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही ।