बीरपुर: कलश विसर्जन के साथ ही
सिकरहुला में आयोजित तीन दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ संपन्न
सिकरहुला गांव के डीहबार बाबा ब्रह्म स्थान में आयोजित तीन दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ कलश विसर्जन के साथ ही देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।इस दौरान यज्ञ समापन पर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा भी निकाली गई ।यह कलश विसर्जन यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए स्थानीय गंडक नदी में विसर्जन किया गया।