बीकानेर: दो वर्षों से फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत विकास कॉलोनी थाना पुलिस ने एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार ₹15000 के इनामी आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाए दिया। जिसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार रात 8:40 पर दी।