राजपुर: जन मुद्दों को लेकर राजद का राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Rajpur, Buxar | Jun 9, 2026 विभिन्न जन समस्याओं के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, रोजगार, शिक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर नारेबाजी किया।