कैलारस: निरार माता दर्शन से लौटते वक्त ईश्वरा महादेव मंदिर मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, दो घायल
कैलारस अस्पताल पर परिजनो द्वारा तीन गंभीर हालत में व्यक्तियो को लाया गया, जिनमे से 1 महिला 2 पुरुष थे। बताया शीला आकाश और सूरज तीनों ही मेरा माता के दर्शन कर वापस लौटते वक्त ईश्वरा महादेव मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे महिला की मौत हो गई, वही सूरज ओर आकाश घायल हुए है, आकाश मुरैना रेफर किया है। घटना 6 मार्च को दोपहर लगभग 3 बजे की है ।