पातेपुर: पातेपुर के तीसीऔता गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम
पातेपुर के तीसीऔता गांव में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक तीसीऔता गांव निवासी 52 वर्षीय जागो राय बताया गया है। घटना शनिवार की देर रात 11 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में...