बौंसी: मंदार महोत्सव की तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, मेला मैदान स्थित ग्राम श्री मेल का भी लिया जायजा
Bausi, Banka | Jan 13, 2025 मंदार महोत्सव को लेकर मेला मैदान स्थित ग्राम श्री मेला सहित अन्य तैयारी का डीएम अंशुल कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार करीब शाम 5:00 बजे निरीक्षण किया। ग्राम श्री मेला एवं व्यंजन मेला में बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने का अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मेला में आने वाले दुकानदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।