मुंगावली: मल्हारगढ़ गांव में दबंगों ने 28 वर्षीय युवक से की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ निवासी रिंकू उर्फ विकास राय उम्र 28 वर्ष ने शुक्रवार रात 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 7:30 बजे मल्हारगढ़ निवासी जितेंद्र राय और छोटू उर्फ राहुल राय ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।