हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहदुल्लपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से टेंपू पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटनास्थल पर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृतक टेंपू चालक बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत का बताया गया है।