लोहरदगा: प्रीती मांझी: यूएस ट्रेड डील किसान विरोधी, डेयरी उद्योग व डेटा सुरक्षा को खतरा
यूएस ट्रेड डील के विरोध में लोहरदगा जिला युवा कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा किसान न्याय सत्याग्रह सोमवार को दूसरे दिन भी पूरे जोश और आक्रोश के साथ जारी रहा। दोपहर लगभग 2:00 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।