पंचकूला: वर्मा कॉलोनी खोखरा गांव के जंगल में चादर से लिपटा मिला नवजात बच्चा, पुलिस ने बच्चे को लिया कब्ज़े में
रविवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्मा कॉलोनी खोखरा गांव के जंगल में एक नवजात बच्चा चादर में लिपटा हुआ पाया गया था। नदीम ने इसकी सूचना मड़ावाला पुलिस चौकी इंचार्ज को दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मड़ावाला पुलिस चौकी ने नवजात बच्चे को अपने कब्ज़े में लेकर अस्पताल में पहुंचा दिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह जंगल में लकड़ियां लेने गया था जहां रोता हुआ नवजात बच्चा मिला।