पंचकूला: चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बरवाला के एक गोदाम से किराने का सामान चोरी होने का मामला किया दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बरवाला में एक गोदाम से करियाना का सामान चोरी होने का मामला दर्ज किया है। दुकानदार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके गोदाम से एक्टिवा में सवार होकर आए दो लड़कों ने 24 किलो चाय पत्ती और तीन बैग सर्फ के चोरी किये और मोके से फरार हो गए, पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है