पंचकूला: पंचकूला जीरकपुर रोड पर बलटाना के प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने शिवलिंग पर साढ़े 3kg. की चांदी चोरी की cctv कैमरे में घटन
पंचकूला जीरकपुर रोड़ पर बलटाना के शिवा एंक्लेव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शिवलिंग पर से चांदी का शेषनाग और चांदी की परिधि चोरी कर ले गए। चोरों की यह सारी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।चोर टैक्सी नंबर की सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए थे।जो संख्या में 4 से 5 के करीब नजर आ रहे है।