पंचकूला: सेक्टर-15 में 21 वर्षीय युवक ने शौचालय में फंदा लगाकर की खुदकुशी, शव को पोस्टमार्टम हेतु सेक्टर-6 अस्पताल में भेजा गया
सेक्टर 15 में एक 21 वर्ष युवक ने शौचालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश सेक्टर 15 निवासी के रूप में हुई है । फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भेज दिया है । इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच व आगमी कार्यवाई की जा रही है।