पंचकूला: सेक्टर 14 में 19 से 26 फरवरी तक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई की जाएगी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाई 19 फरवरी को सेक्टर 14 में होगी। जानकारी के अनुसार 19 से 26 फरवरी तक यह कार्रवाई चलेगी। एक लाख रुपए से अधिक और 3 लाख रुपए तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर शामिल।