मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया एवं प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त को भव्य बाल कांवड़ पदयात्रा का आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा एवं प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त को भव्य बाल कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा में 100 से अधिक बच्चे नन्हे कांवड़ियों के रूप में शामिल होंगे।पदयात्रा दोपहर 3 बजे चांडक कैंपस स्थित श्री राम जानकी मंदिर से शुरू होकर शीतला माता मंदिर, एड़ी बंगला पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजकों द्वारा बच्चों की सुरक्षा, सुविधा एवं यात्रा को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।मारवाड़ी युवा मंच ने सदस्यों एवं समाज के लोगों से यात्रा में शामिल होकर नन्हे कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने और व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि बच्चों की धार्मिक आस्था और उत्साह को प्रोत्साहित करने वाली यह यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का संदेश देगी।