कैराना: कांधला पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी को पीसीआर पर लिया, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया
Kairana, Shamli | Aug 23, 2026 शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में बागपत जिले के गांव ककड़ीपुर थाना रमाला निवासी कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में पुलिस ने कार्तिक, ओमपाल के अलावा गांव भारसी कांधला निवासी सत्यम, पारस और गांव नाला निवासी शुभम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।