छपरा: जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि विवादों के निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित, वरीय एसपी ने दी जानकारी
Chapra, Saran | Apr 11, 2026 जिले के विभिन्न अंचलों में शनिवार की दोपहर 12 बजें के लगभग भूमी विवादों के निपटारे को जनता दरबार आयोजित किया गया। वरीय एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सभी अंचलों में सीओ और थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें पहुंचे लोगों की भूमी विवादों की समस्याओं को सुना गया और समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।