बेगूसराय: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज नहाय-खाय के साथ शुरू, बेगूसराय के बाजार पूरी तरह सजे
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। छठ पूजा को लेकर बेगूसराय के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में फल, नारियल, नींबू, कद्दू और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। लेकिन इस बार महंगाई ने छठ पूजा की रौनक को फीका कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस साल फलों और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों के दाम में काफी बढ़ोतरी