कटकमदाग: 423 गृहरक्षक वाहिनी के नवरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू।
गृहरक्षक वाहिनी हजारीबाग के प्रशिक्षण केंद्र में पलामू से आए 423 नवरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण 22 जुलाई से 22 सितंबर यानी 63 दिनों का है। बुनियादी प्रशिक्षण में पीटी, फायरिंग, डिसिप्लिन, कर्त्तव्य, दायित्व, वर्दी पहनना जैसे कई तरह के प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण देने वालो में कमांडर संजीव कुमार इत्यादि लोग शामिल हैं।